{"_id":"655f0c5e7c637476820f7867","slug":"woman-dead-body-found-hanging-in-the-house-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या का आरोप
Thu, 23 Nov 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:56 PM IST
सार
सहासा गांव में मंगलवार रात विवाहिता का शव फंदे में लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विनीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के सहासा गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहासा गांव निवासी गौरव की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं जनपद के थाना दातागंज के गांव छछऊ निवासी विनीता (23) के साथ हुई थी। विनीता ने एक साल पहले बेटी को जन्म दिया। गौरव ने बताया कि मंगलवार रात परिवार वाले गांव में चल रही रामलीला में गए थे। देर रात घर लौटने पर वे लोग सो गए। बच्ची के रोने पर उनकी आंख खुली। देखा तो विनीता का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर मायके वाले गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
Bareilly: लक्जरी कार न मिलने पर गला दबाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश, पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतका के भाई मोरपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। यह भी आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटका दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि मोरपाल की तहरीर पर पति गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।