फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman committed suicide after getting low marks in UP police recruitment exam

Bareilly News: पुलिस भर्ती परीक्षा में नंबर कम आए तो विवाहिता ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Fri, 13 Sep 2024 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 10:17 AM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। मंगलवार को उसकी आंसर की जारी हुई थी, जिसमें कम नंबर आए थे। इससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
woman committed suicide after getting low marks in UP police recruitment exam
दीपा चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा में नंबर कम आने से परेशान दीपा चौहान (25) ने बुधवार रात अपनी ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बिसौली के गांव ढिलवारी से पहुंचे मायके वालों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद वह बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए और बृहस्पतिवार देर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलवारी निवासी सुरजीत चौहान ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी बहन दीपा चौहान की शादी बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आस्था सनसिटी के राहुल सिसौदिया के साथ की थी। दीपा का एक चार साल का बेटा दोषित है। राहुल निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सुरजीत के अनुसार दीपा पढ़ने में होशियार थी। वह लगातार कॉम्प्टीशन की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


दीपा ने 31 अगस्त को शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी थी। मंगलवार को उसकी आंसर की जारी हुई थी। उसमें दीपा के नंबर कम आए थे। इससे वह पुलिस में भर्ती होने से वंचित रह गई। दीपा ने पीसीएस प्री की भी परीक्षा दी थी। अभी कुछ दिन पहले उसका रिजल्ट जारी हुआ था। उसमें भी दीपा के नंबर कम आए थे। इससे वह काफी परेशान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां का शव देख चीख पड़ा मासूम बेटा 
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे राहुल स्कूल गए थे। इसी दौरान दीपा ने अंदर से कमरा बंद करके पंखे पर फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद उसका चार वर्षीय बेटा दोषित सोकर उठा और उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा तो वह रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर नजदीक के कमरे में लेटी सास उठकर आ गईं। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किरायेदारों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया। 

दीपा को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब 12 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पूछताछ में परिजनों से पता चला कि दीपा पुलिस भर्ती परीक्षा और पीसीएस प्री में नंबर कमर आने से तनाव में थी, इस कारण उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed