फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman chased by monkeys, falls to her death

Bareilly News: बंदरों ने महिला को दौड़ाया, गिरने से मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman chased by monkeys, falls to her death
भमोरा में छत पर सूखे कपड़े लेने महिला को बंदरों ने मंगलवार शाम दौड़ा दिया। जान बचाने के प्रयास में महिला छत से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत झिंझरी निवासी नरसिंह के बताया कि उनकी पत्नी नन्ही देवी (40) रोजाना की तरह मंगलवार शाम सूखे कपड़े लेने के लिए छत पर गई थीं। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उनको दौड़ा दिया। घबराकर वह सीढ़ियों की ओर भागीं। संतुलन बिगड़ने से वह गिर गईं। इससे नन्ही गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर ग्राम प्रधान उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने की मांग उठाई है। नन्ही की मौत से उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों में रोष है।
बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं कई लोग
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव झिंझरी में लंबे समय से बंदरों का आतंक है। यह पहला हादसा नहीं है। पिछले एक साल में छह से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। बंदरों के हमले या दौड़ाने पर नरेश के बेटे गोविंद का कूल्हा टूट गया। हरसहाय के बेटे आदेश के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। राजेश्वर के बेटे अखिलेश के भी पैर की हड्डी टूट गई। जगमोहन के बेटे शोभित के हाथ और तारीफ सिंह के पत्नी लीलावती की कमर की हड्डी टूट चुकी है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। लोग छत पर जाने से घबराते हैं। कई लोगों ने छत पर जाना बंद या बहुत कम कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन,
ऐसी कई घटनाएं पहले हो चुकी हैं। मैंने वीडियो आलमपुर जाफराबाद, पशु चिकित्सालय बल्लिया डॉ. दिनेश कुमार और हल्का लेखपाल को मौखिक शिकायत की है। लेकिन अभी समस्या से निजात नहीं मिला है। - उमेश यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed