फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman and man died in separate accidents in Bareilly

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, देवरनियां में ट्रेन से कटकर युवक की गई जान

Sat, 04 Jan 2025 09:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति बाल-बाल बचा। उधर, देवरनियां क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। उसका पति बाल-बाल बचा। पोस्टमार्टम हाउस पर एटा निवासी गबरुद्दीन खान ने बताया कि वह बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में दस साल से किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी पत्नी 30 वर्षीय सलमा भी साथ रहती थी। सलमा की तबीयत खराब थी। 

विज्ञापन


गबरुद्दीन ने बताया कि वह सलमा को बाइक से फतेहगंज पश्चिमी में दवा दिलाने ले गए थे। शनिवार सुबह दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे तभी शंका पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सलमा ट्रक के नीचे आ गईं। ट्रक ने उनको कुचल दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। सलमा के पांच बच्चे हैं, जो पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
देवरनियां थाने के गांव कनमन व कठर्रा के बीच रेलवे ट्रैक पर घूम रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुद्धसेन मौर्य (27) अपने गांव इटौआ से सुबह गायब हो गया था। उसे लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते देखा था। इसी बीच वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक युवक बुद्धसेन शादीशुदा था। उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed