फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman and man died in road accident unknown vehicle hit them on highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और महिला की मौत, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 08 Feb 2025 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में शुक्रवार रात किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई। दोनों बरेली के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
woman and man died in road accident unknown vehicle hit them on highway in Shahjahanpur
मृतका शिप्रा और दीपू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात रोजा थाना क्षेत्र के गुर्री गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल पहुंची, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों लोग बरेली के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ मोहल्ले के रहने वाले विवेक जौहरी वीडियोग्राफी का काम करते हैं। उनके साथ देवेश शर्मा उर्फ दीपू (25 वर्ष) निवासी जोगी नवादा, बारादरी भी काम करता था। विवेक की पत्नी शिप्रा जौहरी (35 वर्ष) पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास एक ऑप्टिकल्स शॉप में काम करती थीं। 
विज्ञापन


भुगतान लेने रोजा गए थे दोनों 
शुक्रवार दोपहर शिप्रा और देवेश भुगतान लेने के लिए रोजा क्षेत्र में बाइक से आए थे। रात करीब 12 बजे वापस जाते समय लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुर्री चौकी क्षेत्र में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दीपू और शिप्रा बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिप्रा के पास से मिले कार्ड से परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। देवेश अविवाहित था। शिप्रा की मौत से पति विवेक, बेटी 15 वर्षीय परी, आठ वर्षीय मन्नत और सात वर्षीय बेटे अभिनंदन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed