{"_id":"6a61281cf13a935551073ec0","slug":"woman-allegedly-raped-after-being-lured-with-the-promise-of-a-job-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107600-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
Thu, 23 Jul 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नौकरी लगवाने का झांसा देकर अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोप है कि व्यापारी ने महिला को बाइपास मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी।
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र की महिला ने नवाबगंज थाने में बुधवार तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नवाबगंज के मोहल्ला नीमगढ़ निवासी एक व्यापारी ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने एक माह पहले बाइपास मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोप है कि उसने विश्वास में लेकर पेय दिया। उसको पीने पर वह बेहोश हो गई। होश आया तो पता लगा कि व्यापारी ने दुष्कर्म किया है। उससे पूछने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी मिली। आरोपी ने बातों का ऑडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। अब कम उम्र की लड़कियों को उसके पास लाने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर तहरीर दी है।
वर्जन,
थाने में तहरीर मिली है। आरोपों के आधार पर जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी