फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Withdrawal of Rs 3.25 lakh from the accounts of Irrigation Department employees

Bareilly News: सिंचाई विभाग के कर्मचारी के खातों से 3.25 लाख रुपये निकाले

Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 3.25 lakh from the accounts of Irrigation Department employees
बरेली। सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि पति के बैंक खातों से प्राइवेट बैंक कर्मियों ने 3.25 लाख रुपये निकाल लिए। एसएसपी की शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाषनगर रामलीला मैदान के पास रहने वाली राधा पाठक के पति उदयवीर शर्मा सिंचाई विभाग में हैं। राधा ने बताया कि उनके पति के पास 20 अप्रैल को कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक प्राइवेट बैंक का कर्मी बताते हुए खाते में बैलेंस शून्य होने की बात कही। उदयवीर ने बताया कि उन्होंने उक्त बैंक में कोई खाता ही नहीं खोला है। कुछ देर बाद राधा ने फोन करके फर्जी खाता खोलने के बारे में जानकारी चाही तो दूसरी तरफ से गालियां दी जाने लगीं।
विज्ञापन

23 अप्रैल को राहुल, अर्जुन व नेहा कश्यप ने कॉल करके केबाईसी कराने को कहा। 18 अप्रैल को किसी जाहिद सैफी की कॉल आई। इसके बाद भी लगातार कॉल आती रही। राधा का आरोप है कि उक्त लोगों ने 26 अप्रैल को पति उदयवीर के स्टेट बैंक के खाते से 1,56,358 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए। इसके बाद राधा 31 मई को प्राइवेट बैंक में गईं और खोले गए खाते के सबूत मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने कहा कि पहले पति का पैनकार्ड, आधारकार्ड व दो फोटो जमा करो, तब खाते के दस्तावेज मिलेंगे। महिला के मना करने पर विवाद हो गया। बैंक कर्मियों ने राधा से अभद्रता की। आरोप है कि बैंक मैनेजर ईशा आंनद, एरिया मैनेजर कासिफ, जमान खान ने पति के एक्सिस बैंक के खाते से भी 1.69 लाख रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed