फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Withdrawal of cash from account by changing ATM card

Bareilly News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से नकदी निकाली

Fri, 19 Dec 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of cash from account by changing ATM card
बिशारतगंज। एटीएम से नकदी निकालने गए ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने उनके खाते से 26 हजार से अधिक की नकदी निकाल ली। इस संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंजरी बाल किशनपुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की बिशारतगंज शाखा में उनकी पत्नी माला देवी के नाम से बचत खाता है। बैंक ने उन्हें एटीएम कार्ड जारी किया हुआ है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने दी तहरीर में बताया कि वह छह दिसंबर को एसबीआई के बिशारतगंज एटीएम से पांच हजार की नकदी निकालने गए। धर्म सिंह का कहना है कि अनपढ़ होने के कारण उन्हें नकदी निकालने में दिक्कत हो रही थी। एटीएम में उनके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मदद की बात कहकर पांच हजार की नकदी निकाल कर दे दी। इसी दौरान उसने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। शातिर व्यक्ति ने एटीएम मशीन से 11 हजार, आठ दिसंबर को मिलक के एटीएम मशीन से 200 रुपये एवं 13 दिसंबर को पीएनबी अलीगंज के एटीएम से 15000 से अधिक की नकदी निकाल ली। दो दिन पहले पासबुक में एंट्री कराने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। एसएसआई राजीव कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed