{"_id":"4d6a074642d2cfb97c0fdd522b7e9330","slug":"winter-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे ने लगाया गोता, ठिठुरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे ने लगाया गोता, ठिठुरा शहर
बरेली
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-रात दोनों का तापमान लुढ़का और इसके साथ सर्द हवाएं चलीं तो एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बर्फीली हवाएं अभी और भी परेशान करेंगी। हल्की धूप निकल सकती है लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन रहेगी और कोहरा भी पड़ेगा।
तापमान में गिरावट सोमवार शाम से ही शुरू हो गई। धूप न निकलने से मंगलवार को दिन भर काफी ठिठुरन रही। पूरे दिन धुंध छाई रही और शाम होते ही कोहरा गिरने लगा। दिन में दृश्यता 400 मीटर थी जो धुंध और कोहरे की वजह से रात को 200 मीटर हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 12.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री और न्यूनतम में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार को हल्की धूप के साथ सर्द हवाएं चलेंगी और कोहरा भी गिरेगा। यानी अभी सर्दी कम होने का नाम नहीं लेगी।