{"_id":"6a8ca4c19b133eb656060aa4","slug":"windshield-shattered-by-brick-thrown-during-dj-competition-altercation-between-groups-bareilly-news-c-4-bly1015-952892-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: डीजे मुकाबले के दौरान कांवड़ियों के जत्थों में तकरार, पत्थर मारने से वाहन का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: डीजे मुकाबले के दौरान कांवड़ियों के जत्थों में तकरार, पत्थर मारने से वाहन का शीशा टूटा
Tue, 25 Aug 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:38 AM IST
सार
बरेली के कैंट इलाके में सावन के अंतिम सोमवार को दो डीजे जत्थों के बीच आवाज को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने पत्थर फेंका जिससे डीजे वाहन का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सावन के अंतिम सोमवार को कैंट इलाके में दो डीजे में मुकाबले के दौरान युवाओं में तकरार हो गई। एक युवक ने पत्थर फेंका तो डीजे वाहन का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ा और विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया। दोनों जत्थों में आपसी समझौते के बाद वाहन आगे के लिए रवाना किए गए।
विज्ञापन
किला छावनी निवासी अमित राठौर ने दूसरे शहर से बड़ा डीजे मंगवाया था। वह अपने जत्थे के साथ धोपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। वहां से लौटते समय कैंट हॉस्पिटल के सामने अमित अपने डीजे की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी समय आजमनगर सिकलापुर का जत्था धोपेश्वरनाथ मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहा था। दूसरे जत्थे ने अपने डीजे का वर्चस्व दिखाने के लिए आवाज तेज कर दी। जवाब में अमित राठौर के जत्थे ने भी अपने डीजे की आवाज बढ़ा दी।
विज्ञापन
दोनों जत्थों में हुई कहासुनी
दोनों डीजे में जोरदार मुकाबला शुरू हुआ तो राहगीर भी जहां के तहां थम गए। थोड़ी देर में डीजे की आवाज को लेकर दोनों जत्थों में कहासुनी शुरू हो गई। भीड़ में से आजमनगर सिकलापुर के एक कांवड़िये ने अमित राठौर के जत्थे के डीजे वाहन पर ईंट फेंक दी। इससे वाहन का शीशा चटक गया और विवाद बढ़ गया। मौके पर पहले से ही कैंट थाने का पुलिस बल मौजूद था। स्थिति बिगड़ती देखकर कोतवाली व अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। कैंट थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डीजे के मालिक राम भरत शर्मा को दूसरे जत्थे से हर्जाने के तौर पर तीन हजार रुपये नकद और 7000 रुपये ऑनलाइन दिलाए गए। पुलिस ने दोनों डीजे वाहनों और जत्थों को पुलिस सुरक्षा में उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया।
सीओ प्रथम शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि डीजे की आवाज को लेकर दो कांवड़ जत्थों के युवाओं में मामूली कहासुनी हो गई थी। पत्थर लगने से एक डीजे वाहन का शीशा टूट गया। दोनों जत्थों के महंत व पुलिस भी वहां मौजूद थी। दोनों ने खुद ही समझौता कर लिया। इस घटना में न तो किसी को चोट आई है, न ही पथराव हुआ।
सीओ प्रथम शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि डीजे की आवाज को लेकर दो कांवड़ जत्थों के युवाओं में मामूली कहासुनी हो गई थी। पत्थर लगने से एक डीजे वाहन का शीशा टूट गया। दोनों जत्थों के महंत व पुलिस भी वहां मौजूद थी। दोनों ने खुद ही समझौता कर लिया। इस घटना में न तो किसी को चोट आई है, न ही पथराव हुआ।