फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Tragedy: Teen Wanted to Bring His Father Home, Aunt Rejects Kunal Suicide Theory

कुणाल के आत्महत्या की वजह क्या?: मोबाइल नहीं, माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी है कहानी; मौसी ने किया बड़ा दावा

Tue, 25 Aug 2026 03:16 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 25 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले 19 वर्षीय कुणाल को लेकर उनकी मौसी कल्याणी डाभाड़े ने अहम दावा किया है। उन्होंने मोबाइल विवाद से इनकार किया। आखिर कुणाल क्यों परेशान था? पिता से वह क्या चाहता था? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Maharashtra Tragedy: Teen Wanted to Bring His Father Home, Aunt Rejects Kunal Suicide Theory
मृत युवक की फोटो और हादसे की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरने की घटना में जान गंवाने वाले 19 वर्षीय कुणाल चांदगुड़े को लेकर उनकी मौसी ने नया दावा किया है। उनका कहना है कि कुणाल का आत्महत्या करने का इरादा नहीं था। वह केवल अपने पिता को भावुक कर उन्हें वापस परिवार के पास लाना चाहता था।

विज्ञापन

क्या मोबाइल फोन को लेकर हुआ था विवाद?

कुणाल की मौसी और उनकी मां संगीता की बहन कल्याणी डाभाड़े ने मोबाइल फोन से जुड़े उन दावों को खारिज किया, जिनमें घटना की वजह फोन को बताया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कुणाल के पास पढ़ाई के लिए अपना मोबाइल था, जबकि उसकी मां के पास भी फोन था। उनके मुताबिक, घटना के पीछे असली परेशानी माता-पिता के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव और गलतफहमियां थीं। कल्याणी ने कहा कि अगर कुणाल को मोबाइल चाहिए होता तो वह 20-25 हजार रुपये में सेकेंड हैंड फोन खरीद सकता था। इसलिए फोन इस घटना की वजह नहीं था।

विज्ञापन

पिता को घर वापस लाना चाहता था कुणाल

कल्याणी के मुताबिक, कुणाल अपने पिता के परिवार से अलग रहने को लेकर काफी परेशान था। वह चाहता था कि उसके पिता वापस घर लौट आएं। उन्होंने बताया कि घटना से करीब पांच-छह दिन पहले कुणाल ने अपने पिता से फोन पर बात भी की थी और उन्हें घर वापस आने के लिए कहा था। हालांकि, बातचीत के दौरान उसके पिता ने अपने माता-पिता और बहनों से जुड़ी बातों का जिक्र किया। मौसी का कहना है कि कुणाल कम उम्र का था और शायद इन पारिवारिक परिस्थितियों की जटिलता को पूरी तरह समझ नहीं पाया। लगातार बढ़ती गलतफहमियों के कारण वह परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त को हुआ था दर्दनाक हादसा

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में घरेलू विवाद के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान जलता फाटा इलाके के रहने वाले 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुड़े, उनकी पत्नी संगीता और 19 वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई थी।

आर्थिक परेशानी की बात भी नकारी

कल्याणी डाभाड़े ने परिवार में किसी तरह की आर्थिक समस्या होने की बात से भी इनकार किया। उन्होंने बताया कि मुरलीधर ड्राइवर थे और परिवार के पास खेती की जमीन भी थी। उन्होंने कहा कि कुणाल के पिता उससे बहुत प्यार करते थे, भले ही वह उस समय परिवार के साथ नहीं रह रहे थे। उनके मुताबिक, कुणाल ने कभी ऐसा संकेत नहीं दिया था कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कोई कदम उठाने वाला है। कल्याणी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह अचानक हुई घटना थी। उन्होंने बताया कि कुणाल के माता-पिता उससे बेहद प्यार करते थे और परिवार में आर्थिक संकट भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed