फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wild animals attacked and injured five villagers in Bareilly

बरेली में फिर वन्यजीव का खौफ: दो गांवों में तीन बच्चों समेत पांच घायल, ग्रामीण बोले- भेड़िये ने किया हमला

Sun, 29 Sep 2024 07:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2024 07:57 AM IST
सार

बरेली जिले में पिछले दिनों बहेड़ी और आंवला वन रेंज के कई गांवों में वन्यजीवों ने हमला कर 40 से ज्यादा लोगों को घायल किया था। अब फिर से वन्यजीव के हमले की घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Wild animals attacked and injured five villagers in Bareilly
वन्यजीव के हमले से घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में एक पखवाड़े के बाद वन्यजीव के हमले की घटनाएं फिर से होने लगी हैं। शुक्रवार शाम और शनिवार दिन में फतेहगंज पूर्वी के दो गांवों में वन्यजीव ने हमला कर तीन बच्चों समेत पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमला भेड़िये ने किया। वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हमला सियार ने किया। उसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों बहेड़ी और आंवला वन रेंज के कई गांवों में वन्य जीवों ने हमला कर 40 से ज्यादा लोगों को घायल किया था। इसके बाद से यहां हमला बंद है, लेकिन दहशत अब भी बनी हुई है। शनिवार तड़के फरीदपुर वन रेंज थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव बाकरगंज में वन्य जीव ने हमला कर गांव की बुजुर्ग महिला जयंती को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बचाने आए नाती पर भी किया हमला 
वह सुबह पांच बजे घर के बाहर काम कर रही थीं। चीखने-चिल्लाने पर उनका नाती दीपक लाठी लेकर आया तो वन्यजीव ने उसे भी निशाना बना लिया। इसके बाद गांव में भेड़िये के हमले की दहशत फैल गई। प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि हमला करने के बाद वन्य जीव खेतों की ओर भाग गया। 10-12 दिन पहले वन्य जीव ने भैंस के पड्डे को भी मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार शाम वन्यजीव ने अमृता गांव में केसरी के घर में घुसकर आयुष पांच वर्ष, आर्यन तीन वर्ष और आरुष डेढ़ वर्ष को घायल कर दिया था। सभी घायलों को सीएचसी फरीदपुर में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। रेंजर ऋषि ठाकुर ने बताया की हमला करने वाला वन्य जीव सियार था।

बहगुल नदी के किनारे मिला मगरमच्छ
बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव नर्सुआ के पास बहगुल नदी के रास्ते पहुंचे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ने के बाद सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया। पिछले कई दिनों से बहगुल नदी में मगरमच्छ देखे जाने की चर्चाएं हो रही थीं। वन विभाग की टीम ने तलाश भी की, लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला। 

शनिवार सुबह नर्सुआ ग्रामीण खेतों पर चारा लेने गए थे उन्होंने नदी किनारे मगरमच्छ देखा। कुछ ही देर में मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। भाकियू ब्लॉक प्रमुख विमल सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर विमल कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पकड़ने के बाद सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed