फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife slapped husband in counseling center, kicked and punched him

Bareilly News: परामर्श केंद्र में बीवी ने शौहर को मारा थप्पड़, चले लात-घूंसे

Sun, 15 Jun 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Wife slapped husband in counseling center, kicked and punched him
बरेली। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के बीच मारपीट हो गई। यहां चप्पल और लात-घूंसे चले तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, पुलिस ने मुश्किल से दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र निवासी दंपती के मामले में शनिवार को काउंसलिंग हो रही थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों का निकाह हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया था। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों पक्ष बुलाए गए। यहां शादी में दिए गए सामान की अदला-बदली भी हो गई। दोनों पक्ष जाने ही वाले थे, आरोप है कि इस बीच विवाहिता ने अपने पति की तरफ मुंह बनाकर चप्पल दिखा दी। पति ने तीखा जवाब दिया तो पत्नी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इनमें लात, घूंसे व थप्पड़ चलने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह इन्हें शांत कर यहां से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed