फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife murdor by man

दिनदहाड़े सड़क पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, खुद थाने पहुंचा आरोपी

Mon, 07 Feb 2022 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
wife murdor by man
इस्लामनगर (बदायूं)। गलत चाल चलन के शक में एक निजी सफाईकर्मी ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी चाकू हाथ में लेकर खुद थाने भी पहुंच गया। पुलिस ने बेटे की तरफ से मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

वारदात रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। कोहरा छाया हुआ था। कम लोग ही घरों से बाहर निकले थे तभी सहसवान रोड स्थित लालबाग मोहल्ले में यह घटना हुई। सफाईकर्मी मनोज ने घर के सामने ही अपनी पत्नी 43 साल की पिंकी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इससे पिंकी चीखती हुई गिर पड़ी और गली में खून बहने लगा। तब गली में मौजूद पड़ोसियों में भी चीख पुकार मच गई। कुछ लोग हिम्मत करके आगे आए और पिंकी को सीएचसी रुदायन पर उपचार के लिए ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे जय कुमार ने घटना की रिपोर्ट पिता के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर, घटना के बाद ही मनोज चाकू लेकर थाने पहुंच गया। उसने बताया कि पत्नी को मार दिया है तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्राथमिक वजह महिला पर शक करने की सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पति और पत्नी का आपस में कोई विवाद चल रहा था। पत्नी पर शक करने की बात भी सामने आ रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जाएगा। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed