फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife forgives military personnel, police will file charge sheet

Bareilly News: सैन्यकर्मी को पत्नी ने किया माफ, पुलिस लगाएगी चार्जशीट

Sun, 26 May 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Wife forgives military personnel, police will file charge sheet
नवाबगंज। मारपीट कर अंगुलियों पर सिलाई मशीन चलाने वाले सैन्यकर्मी पति को पीड़िता ने माफ कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद विवाहिता ने मेडिकल कराने से इन्कार करते हुए पुलिस पर ही आरोप लगा दिया कि उसके मना करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह किसी समझौते को नहीं मानेगी। मुकदमे में चार्जशीट लगाएगी।
विज्ञापन

नवाबगंज के तुमडिया गांव निवासी मुकेश कुमार (सैन्यकर्मी) का विवाह हाफिजगंज के चौखंडी गांव की नीलम से 23 अप्रैल 2021 को हुआ था। उनका आठ माह का बेटा भी है। नीलम ने शुक्रवार को नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है। इसको लेकर पति कई बार उस पर जानलेवा हमला कर चुका है। 21 मई की रात पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इससे उसकी कलाई कट गई। दोनों हाथों की अंगुलियों पर सिलाई मशीन चला दी थी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन शनिवार को विवाहिता ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया। पुलिस किसी समझौते को नहीं मानेगी, चार्जशीट लगाई जाएगी। वहीं, नीलम के भाई लोकेश ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मामूली झगड़ा हो गया था। हमारे मना करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। नीलम बच्चे और पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली रिमांड
पुलिस ने सैन्यकर्मी मुकेश के खिलाफ घरेलू हिंसा, जानलेवा हमला आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। विवाहिता के शरीर पर नौ चोटें आई थीं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। शनिवार को पुलिस ने अदालत से आरोपी की रिमांड मांगी। अदालत ने रिमांड देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed