फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife accused of abetment to suicide arrested.

Bareilly News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Wife accused of abetment to suicide arrested.
मीरगंज। युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मीरगंज पुलिस ने आरोपी पत्नी जसवंती को शुक्रवार सुबह रामपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ग्राम नगरिया कल्याणपुर निवासी पार्वती पत्नी लालाराम ने 18 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू जसवंती पुत्र धीरज को झूठे मुकदमे में फंसाने और आत्महत्या करने के लिए उकसाती थी। तनाव में आकर बेटे धीरज ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के मंडौली के नगरिया कल्याणपुर गांव निवासी जसवंती, तीन साले, सास-ससुर और दो सालियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जसवंती और उसका पति नोएडा में रहते थे। पत्नी और उसके मायके वालों की प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिन पहले अपने दो बच्चों को साथ लेकर अपने गांव नगरिया कल्याण आ गया था। वहां आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। उसे वहां से जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed