फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Widow woman molested by her husband's two brothers, report

Bareilly News: विधवा महिला से पति के दो भाइयों ने की छेड़खानी, रिपोर्ट

Tue, 18 Jun 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Widow woman molested by her husband's two brothers, report
भुता। विधवा महिला ने पति के दो भाइयों पर छेड़खानी एवं गाली-गलौज करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। महिला का कहना है कि पति के दो बड़े भाई उसे गलत नीयत से देखते हैं। संपत्ति में हिस्सा देने से मना करते हैं। इसको लेकर प्रताड़ित भी करते हैं। इसलिए वह मायके आ गई थी। इसके बाद वह 15 मई को ससुराल आई थी। तभी रात में घर में अकेली देख दोनों भाइयों ने उसके साथ छेड़खानी की। चीखने पर दोनों जेठों के बच्चों ने मारपीट कर गाली-गलौज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

घर में अकेली महिला से छेड़खानी
हाफिजगंज। घर में अकेली महिला को देखकर एक व्यक्ति ने उससे छेड़खानी की। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

थाना हाफिज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। उसके पति बाहर गए हुए थे। परिवार के लोग गांव में ही बैठने गए थे। तभी एक व्यक्ति घर में घुस कर छेड़खानी की। चीखने पर परिवार के लोग आ गए और आरोपी को दबोच लिया। तभी कुछ ही देर में आरोपी के परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। महिला व उसके परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed