फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   whole opposition is talking like Pakistan language says Dushyant Gautam

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है पूरा विपक्ष

Wed, 03 Apr 2019 09:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
whole opposition is talking like Pakistan language says Dushyant Gautam
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : social media

भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को गलत बताए जाने के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले इस बात का जवाब देना चाहिए सन् 1984 में दो सिखों के इंदिरा गांधी की हत्या करने के बाद 10 हजार निर्दोष सिखों को क्यों मौत के घाट उतार दिया गया था। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में दुष्यंत गौतम ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान के बाद देश की जनता समझ नहीं पा रही है कि वह भारत के नागरिक हैं या पाकिस्तान के। सैम पित्रोदा ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। इन लोगों ने देश की आत्मा को कुचलकर रख दिया है। इन्हें राष्ट्रहित या जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष के रोजगार न दिलाने और 15 लाख रुपये खातों में न डालने के आरोप लगा रहा है। केंद्र सरकार ने गरीबों को 15 लाख नगद नहीं दिए तो क्या, उन्हें आयुष्मान में इलाज के लिए पांच लाख, आवास के लिए 2.5 लाख, किसान सम्मान, मुफ्त गैस सिलिंडर और बिजली कनेक्शन दिया है। इस तरह किसी न किसी रूप में 15 लाख दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed