{"_id":"59fb85964f1c1b7a548ba987","slug":"who-won-cadre-wait-till-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीता कौन ? कैडर या धाकड़ इंतजार कीजिए शाम तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीता कौन ? कैडर या धाकड़ इंतजार कीजिए शाम तक
बरेली।
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में मेयर का टिकट फाइनल हो गया। इसकी घोषणा आज शाम तक संभावित है। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री की ब्रज क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ देर रात तक चली मैराथन बैठक में टिकट के दावेदारों पर गंभीर मंथन चला। इसमें गंभीर दावेदारों के नाम पर चर्चा चली। हाईकमान ने प्रत्याशी फाइनल कर दिया है लेकिन घोषणा होने तक इसे गोपनीय रखा गया है।
लखनऊ में देर रात चले मेयर प्रत्याशी के मंथन में बरेली के कद्दावर नेता और धाकड़ नेता के बीच अप्रत्यक्ष जंग चलती दिखी। कद्दावर नेता ने धाकड़ नेता के बजाय मेयर का टिकट किसी कैडर के कार्यकर्ता देने की वकालत पार्टी फोरम पर की थी। कद्दावर नेता के खुले विरोध के बावजूद धाकड़ नेता की पैरवी करने वाले उनके पक्ष में डटे रहे। मेयर का टिकट कद्दावर नेता और धाकड़ नेता के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। धाकड़ नेता की पैरवी करने वाले दिग्गज किसी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, वहीं कद्दावर नेता अपने अस्तित्व को खतरा समझकर किसी हाल में ऐसा प्रत्याशी चाहते हैं जो भविष्य में उनकी राजनीति को कोई चुनौती न दे सके। दोनों के झगड़े में टिकट की बाजी तीसरे के हाथ भी जा सकती है। धाकड़ नेता को डर है कि उनकी बिरादरी के किसी डॉक्टर को टिकट मिल गया तो उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। देर रात धाकड़ नेता के टिकट फाइनल होने की चर्चा जोरों पर रही। धाकड़ नेता के अलावा लखनऊ बैठक में जिन नामों को मेयर प्रत्याशी बनाने की चर्चा ने जोर पकड़ा, उनमें संघ की ब्राह्मण लॉबी की पसंद माने जाने वाले डॉक्टर, कद्दावर मंत्री के पुराने चहेते, स्वच्छ छवि के होम्योपैथिक डॉक्टर के अलावा संघ के पसंदीदा समझे जाने वाले युवा डॉक्टर का नाम भी चर्चा में रहा। देर रात तक भाजपा के कई टिकट दावेदार मोबाइल पर एक दूसरे से टिकट की लोकेशन लेते रहे। देर रात पता चला कि टिकट तय हो गया है, मगर लखनऊ की बैठक का नतीजा तीन नवंबर को शाम तक निकलकर सामने आएगा। संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक की अंतिम राय के बाद ही घोषणा की जाएगी।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा
सोशल मीडिया पर भाजपा से मेयर प्रत्याशी को लेकर देर रात तक अफवाहों का दौर जारी रहा। फेस बुक और व्हाट्सएप पर कभी इन्वर्टिस चांसलर उमेश गौतम तो कभी डा. राघवेंद्र शर्मा या डा. प्रमेंद्र महेश्वरी को टिकट मिल जाने की पोस्ट डालने का क्रम चलता रहा। आखिर में फेसबुकियों ने भी हार मान ली। कोई भी भाजपा के मेयर प्रत्याशी की सोशल मीडिया पर सटीक पोस्ट नहीं डाल पाया।
विज्ञापन
मेयर टिकट को लेकर लखनऊ में देर रात तक बैठक हुई। इसमें कई जगह मेयर, नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा पार्षदों के टिकट भी तय कर दिए गए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा तीन नवंबर को की जाएगी। बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा