Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the STF made the arrest, the wife disposed of the assets.

Bareilly News: एसटीएफ ने की गिरफ्तारी तो पत्नी ने ठिकाने लगाई संपत्ति

Fri, 06 Nov 2026 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
When the STF made the arrest, the wife disposed of the assets.
बरेली। इज्जतनगर थाने में डेढ़ साल पहले पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज कराए मामले में एक सीसी फुटेज पुलिस को भी चौंका रहा है। इसमें महिला बैग लेकर आती दिख रही है। आरोपी बनाए दंपती ने बृहस्पतिवार को थाने जाकर सफाई दी कि महिला का पति ही मास्टरमाइंड है। उसकी जमानत न कराने की वजह से ये आरोप लगाए गए हैं। ऐरो सिटी कॉलोनी निवासी प्रतिभा ने अपनी परिचित अंजू शर्मा, रितेश शर्मा, अंजू की बेटी दामिनी गिरि और दामाद संदीप गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि 16 जून 2025 को उन्होंने अपना घरेलू सामान, जरूरी कागजात, पांच लाख रुपये और जेवर अंजू के घर में भरोसे के चलते रखवाए थे। आरोप है कि उनका सामान हड़प लिया गया। पांच मई 2026 को वह अपना सामान लेने पहुंचीं तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और माल हड़प लिया।
विज्ञापन

इस मामले में दामिनी व उसके पति संदीप ने बृहस्पतिवार को थाने जाकर सफाई दी। बताया कि प्रतिभा का पति प्रभाकर त्रिपाठी बुजुर्गों को जवान दर्शाकर बीमा कराने और उनकी मौत के बाद रकम हड़पने का काम करता है। उसने इस धंधे से अकूत संपत्ति कमाई है। पिछले साल 13 जून को एसटीएफ ने उसके गिरोह का खुलासा कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

प्रभाकर को जेल भेजा गया तो उसकी पत्नी ने उन लोगों पर पति की जमानत लेने का दबाव बनाया था। उन्होंने इन्कार कर दिया तो इस तरह का आरोप लगा दिया। उन्होंने एक सीसी फुटेज दिखाई जिसमें प्रतिभा के साथ कुछ लोग बैग लेकर उनके घर से निकलते दिख रहे हैं। बताया कि प्रतिभा ने जो कपड़े आदि उनके घर में रखवाए थे, वही वह लेकर निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed