फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the groom did not get breakfast for his friends, he abused them, the bride got angry

Bareilly News: दोस्तों को नहीं मिला नाश्ता तो दूल्हे ने दी गाली, दुल्हन हुई नाराज

Sat, 07 Jun 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
When the groom did not get breakfast for his friends, he abused them, the bride got angry
गुलड़िया (बरेली)। बरात में दूल्हे के दोस्तों को नाश्ता नहीं मिला तो दूल्हा रूठ गया। उसने गाली देते हुए बवाल खड़ा कर दिया। यह देखकर दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इन्कार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो रात से लेकर सुबह तक कई घंटे की पंचायत के बाद फेरे हो सके।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण की बेटी की शादी थी। बरात बदायूं के थाना कुंवरगांव के एक गांव से आई थी। बताते हैं कि रात करीबन 10 बजे दूल्हे की बरात चढ़ रही थी, शेष बराती नाश्ता करने चले गए। दूल्हे के लगभग एक दर्जन दोस्त साथ में चल रहे थे। बरात चढ़ने के बाद दूल्हे के दोस्त खाने वाले पंडाल में पहुंचे तो नाश्ता गायब था।
विज्ञापन

इसको देखकर वे भड़क गए। उन्होंने दूल्हे से नाराजगी जाहिर करते हुए बरात से जाने की बात कही। बस इसी बात को लेकर दूल्हा भड़क गया और पंडाल में ही कन्या पक्ष के लोगों को गालियां देने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत पहुंच गई। इस घटना की खबर जब दुल्हन को हुई तो उसने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इन्कार कर दिया। इससे मामला और बिगड़ गया। कन्या पक्ष ने तुरंत हिसाब कर बरात वापस ले जाने की बात कही। फिर क्या जनमासे में सन्नाटा पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी
इसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा समेत उसके कई साथियों को चौकी बड़गांव ले आई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक चौकी में पंचायत होती रही। बाद में दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों की इज्जत का हवाला देकर मामले को सुलझा दिया। इसके बाद लगभग दस बजे के बाद फेरे होने के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया। बड़ागांव चौकी प्रभारी राजेश रावत ने बताया कि सुबह को मामले को निपटा लिया गया। फेरों के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया।
दोनों पक्षों और उनके रिश्तेदारों ने बैठकर सुलह कर ली है। फिलहाल वहां से कोई शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा है।
-रामरतन सिंह, थाना प्रभारी, सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed