फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the bride ran away her sister was seated for the Nikah groom shocked in Bareilly

UP: दुल्हन भागी तो निकाह में बैठा दी छोटी बहन, उसका भी निकला प्रेम प्रसंग, फिर जमकर हुआ बवाल

Sun, 07 Jun 2026 02:30 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 02:30 PM IST
सार

बरेली में निकाह से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो परिवार ने दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन को बैठा दिया। उसका भेद खुला तो दूल्हा हैरान रह गया। 

विज्ञापन
When the bride ran away her sister was seated for the Nikah groom shocked in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक बरातघर में शनिवार को शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शादी से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी जब दूल्हे पक्ष को हुई तो बवाल हो गया। शादी समारोह में मारपीट और फायरिंग भी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर बरेली मार्ग पर स्थित बरातघर में शनिवार को शादी होनी थी। दूल्हा बरात लेकर तय समय पर वहां पहुंच गया। दुल्हन के परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। निकाह का वक्त आया तो दूल्हा और उसके परिवार वाले दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। पता चला कि दुल्हन शुक्रवार रात को ही शादी के जेवर लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो चुकी थी। 
विज्ञापन


परिवार ने दुल्हन की छोटी बेटी को शादी के लिए राजी किया। उन्होंने उसे दूल्हे के सामने बैठा दिया। दूल्हे ने दूसरी युवती से शादी करने का विरोध किया। इसी बीच दुल्हन की छोटी बहन का आशिक भी बरातघर पहुंच गया। उसने शादी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ विवाद 
दुल्हन शादी से एक रात पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। वह अपने साथ शादी के जेवर भी ले गई थी। दुल्हन के परिवार ने स्थिति संभालने के लिए उसकी छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया। दूल्हे ने इसका कड़ा विरोध किया। इसी दौरान छोटी बहन का प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया और उसने शादी का विरोध किया।

मारपीट और फायरिंग 
छोटी बहन के प्रेमी के आने के बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट बरातघर के बाहर तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारण सड़क पर यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed