{"_id":"6664ed373778b072ca0149c7","slug":"when-rain-fell-on-the-head-the-mayor-asked-for-a-list-of-works-worth-rs-50-lakh-bareilly-news-c-4-bly1015-416776-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिर पर आई बारिश तो महापौर ने मांगी 50 लाख के कार्यों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिर पर आई बारिश तो महापौर ने मांगी 50 लाख के कार्यों की सूची
Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये से सड़कों-नालियों के काम होने हैं। 11 मार्च को नगर निगम की बोर्ड बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हुआ था। बोर्ड की बैठक के बाद आचार संहिता में काम अटके रहे। अब महापौर ने पार्षदों से संबंधित कार्यों की सूची मांगी है। इसे 11 जून तक महापौर कार्यालय में जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम होंगे। दूसरी ओर, बारिश सिर पर है। ऐसे में अक्तूबर से पहले इन कार्यों के शुरू होने के आसार नहीं हैं।
शहर के हर वार्ड में 20-30 सड़कें टूटी हैं। वार्ड छह के पार्षद छंगामल मौर्य ने बताया कि हम 50 लाख तक के कामों की सूची भेज देंगे। इसमें चार-पांच सड़के ठीक हो पाएंगी। वार्ड में 30 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इसके बाद दूसरे फेज में दूसरी सड़कों की सूची भेजेंगे। इसी तरह काम चला तो आने वाले चार साल में वार्ड की सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था। अब आचार संहिता के बाद इस पर काम शुरू कराया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड की सड़कों पर काम होने हैं। बरसात होती है तो उसके बाद कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। - उमेश गौतम, महापौर