{"_id":"67143b983368cad23a0032a4","slug":"wheat-sowing-time-is-near-but-there-is-fertilizer-crisis-at-many-centers-bareilly-news-c-4-1-bly1039-504924-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गेहूं की बुवाई का समय निकट, पर कई केंद्रों पर खाद का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गेहूं की बुवाई का समय निकट, पर कई केंद्रों पर खाद का संकट
विज्ञापन
मीरगंज में खाद केंद्र। संवाद
मीरगंज/फतेहगंज पूर्वी। गेहूं व अन्य फसलों की बुवाई का समय निकट है, पर कई केंद्रों पर खाद का संकट बना हुआ है। कुछ केंद्रों पर खाद उपलब्ध भी है, लेकिन वह सचिव ही नहीं मिल रहे, जिससे खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। इसलिए अब किसान निजी दुकान की ओर रूख कर रहे हैं, जहां महंगे दामों में खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
शनिवार को मीरगंज के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर शनिवार सुबह से ही किसान जुट गए, लेकिन सचिव के न होने से खाद का वितरण नहीं हो पाया। किसानों ने कहा कि वे तीन से चार दिनों से यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें डीएपी एवं एनपीके खाद नहीं मिल पा रही है। यहां सचिव भी मौजूद नहीं मिलते, जिनसे शिकायत की जा सके। किसान इकरार, हल्दी खुर्द, लेखराज, भूपराम, राजेन्द्र सिंह निवासी नथपुरा, कृष्ण पाल, सत्यप्रकाश निवासी परम, चन्द्रपाल निवासी गुगई ने रोष जताया है।
इसी तरह मीरगंज स्थित सरकारी इफको खाद बिक्री केंद्र पर दस दिनों से डीएपी एवं एनपीके खाद उपलब्ध नहीं है। इससे परेशान किसान निजी दुकानों की ओर रूख कर रहे हैं। किसान भूकन लाल एवं मनोहर लाल कश्यप निवासी मनकरा ने बताया कि वह मीरगंज के इफको खाद बिक्री केंद्र से ही खाद खरीदते हैं। इस समय खाद उपलब्ध नहीं है। वह छोटे किसान है। इसलिए निजी दुकानों से उन्हें महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
तीन से चार दिनों में उपलब्ध होगी खाद
सचिव रविकुमार ने बताया की डीएपी और एनपीके खाद्य दस दिनों से इफको केंद्र पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए मंगाया गया है, जो कि तीन से चार दिनों में आ जाएगी। इसके अलावा यूरिया खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। बकाया अन्य सहकारी समितियों पर डीएपी एवं एनपीके खाद उपलब्ध है। फतेहगंज पूर्वी की भगवानपुर कुंदन बिलपुर सहकारी समिति मेंं 360 कट्टे, शिवपुरी में 217, फतेहगंज पूर्वी में 460 कट्टे का एनपीके खाद का स्टॉक उपलब्ध है। जरौल गांव की समिति पर खाद अभी नहीं पहुंची है। सचिव ने बताया कि जल्द आ जाएगी।
-- -
एक हफ्ते में शुरू होगी बुवाई
नवाबगंज/बहेड़ी। क्षेत्र के गांवों में एक हफ्ते में किसान गेहूं की बुवाई शुरू करेंगे। रिछोला के किसान राजेंद्र कुमार ने बताया कि खाद मिल गई है। एक सप्ताह बाद गेहूं के फसलों की बुवाई करेंगे। संवाद
कुछ केंद्रों पर खाद की दिक्कत है। जल्द ही मंगाकर आपूर्ति कराई जाएगी।
-ऋतुशाह तिवारी, जिला कृषि अधिकारी