फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   what to eat and avoid in your diet in sawan month

सेहत की बात: सावन में खानपान का रखें ध्यान, भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जरा सी लापरवाही कर सकती है बीमार

Tue, 04 Jul 2023 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 10:41 AM IST
सार

सावन का महीना शुरू हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सावन में पाचन क्रिया सुस्त होती है। जबकि बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और चर्म रोग के केस बढ़ते हैं। ऐसे में सावन महीने में खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
what to eat and avoid in your diet in sawan month
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाली से मन मोह लेने वाले सावन माह में खानपान में जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। अन्य महीनों में जो आहार पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, वे सावन में सेहत को नुकसान पहुंचाते है। डॉक्टरों ने सावन में हल्का भोजन करने, फलों के ज्यादा सेवन का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


बरेली के एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. संतोष कुमार के मुताबिक सावन में पाचन क्रिया सुस्त होती है। जबकि बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और चर्म रोग के केस बढ़ते हैं। पाचन क्रिया सुस्त होने से त्वचा सबसे पहले प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, राशियों के अनुसार करें पूजा और अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


दही को गुरू आहार माना जाता है, जो भारी होती है। इसके पाचन में सबसे ज्यादा वक्त लगता है। दही से बनने वाले उत्पाद जैसे लस्सी, कढ़ी, दही बड़ा आदि से भी परहेज करें। सावन में दूध भी रात को न पिएं। यह वात बढ़ाता है। दिन में भी काफी देर तक उबला दूध ही पी सकते हैं। कच्चा दूध का सेवन हर मौसम में वर्जित है।

हरी पत्तेदार सब्जी, साग खाना है वर्जित

हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया और कीट ज्यादा पनपते हैं। अनजाने में इनका सेवन पेट की बीमारी हो सकती है। सावन में साग के सेवन से वात की समस्या यानी गैस बढ़ती है। बताया कि साग के साथ खेत में बारिश के मैसम में घास-फूस भी उग आते हैं, जो साग के साथ मिल जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से हानिकारक तत्व शरीर में पहुंचने की आशंका रहती है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: यूपी की 'छोटी काशी'... जहां स्थापित है अद्भुत शिवलिंग; सावन में उमड़ता है आस्था का सैलाब

बैंगन में लग जाते हैं कीड़े, करें परहेज

डॉ. संतोष ने बताया कि बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं। इसके अलावा यह पचने में भारी होता है और सेवन से गैस बनने की भी आशंका रहती है। स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव से बचाव के लिए बैंगन का सेवन से मना किया जाता है। ज्यादा तली भुनी चीजें, बांदी वाले आहार नहीं खाना चाहिए, इनसे अपच की संभावना रहती है। मैदा, बेसन, उड़द का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

सब्जी और फल जिनका सेवन हितकर

ताजा और गर्म भोजन सावन में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्म खाने में बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम होती है। लौकी, तुरई, टमाटर, बेल टाट पर उगने वाली सब्जियां, सेब, केला, आम, अनार, नाशपाती, जामुन आदि मौसमी फल खाना चाहिए। पुराना अनाज जैसे चावल गेहूं, मक्का, सरसों, मूंग, अरहर की दाल आदि का सेवन बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed