फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather today Rain with thunderstorm in Bareilly

Weather News: बरेली में गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश, अगले दो दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 20 Feb 2024 07:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 07:09 AM IST
सार

बरेली में मंगलवार तड़के चार बजे से बारिश शुरू हुई। शहर में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। आसपास के जिलों में भी मौसम बदल गया है। 

विज्ञापन
weather today Rain with thunderstorm in Bareilly
बरेली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौसम ने फिर करवट ले ली है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे गरज चमक के साथ बारिश हुई, जिससे दोबारा ठंड बढ़ने के आसार हैं। बारिश होने से आसपास के जिलों में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। ओलावृष्टि भी संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह चटख धूप खिली थी। दो दिन से शहर पर बादल मंडरा रहे थे, लेकिन उच्च वायुदाब के चलते बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन पा रहा था। देर रात बादल छा गए। बरेली शहर में तड़के चार बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की और तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन

सोमवार को खिली धूप 
सोमवार को दोपहर में चटक धूप रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद बादल मंडराने लगे। ढलती शाम के साथ हवा भी सर्द होती रही। वहीं, रविवार की देर रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed