फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather today chances of rain in Bareilly

Weather: बरेली में आंधी-पानी के साथ बरसे ओले, एक लाख घरों की बिजली रही गुल; सर्दी का होने लगा एहसास

Tue, 17 Oct 2023 08:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:25 AM IST
सार

बरेली में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। आंधी-पानी के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। मंगलवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
weather today chances of rain in Bareilly
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहे पश्चिमी विक्षोभ ने सोमवार को एक झटके में मौसम का मिजाज बदल दिया। बरेली में आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, शहर के एक लाख घरों-प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बदले मौसम में वायरल बीमारियां बढ़ने की भी आशंका है।

विज्ञापन


सोमवार को दिनभर बादल मंडराते रहे। सुबह 11 बजे कुछ जगहों पर तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15 मिनट तक बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले बरसते रहे। थोड़ी देर बाद आसमान साफ हुआ। धूप निकली। दोपहर दो बजे के बाद फिर बादल मंडराने लगे। अपराह्न तीन बजे शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: दीनानाथ लस्सी वालों ने महिला समेत तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मालिक समेत तीन हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक मौसम का मिजाज भीगा-भीगा सा रहा। अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश ने शाम को ठंड का अहसास कराया। आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ों की टहनियां गिरती रहीं। वज्रपात की आशंका से सहमे लोग बारिश-आंधी थमने का इंतजार करते रहे।

weather today chances of rain in Bareilly
तेज हवा के साथ हुई थी बारिश - फोटो : अमर उजाला

आज भी हल्की बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर रुहेलखंड क्षेत्र में मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है। गरज, चमक व तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 28.4 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वायरल और मच्छरजनित रोगों के बढ़ने की आशंका
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक बेमौसम बारिश से एक बार फिर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है जो मच्छरों के लार्वा पनपने के लिए अनुकूल है। इसके अलावा डायरिया, सर्दी-जुकाम, बुखार व अन्य वायरल बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। बच्चे और बुजुर्गों को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। सुबह-शाम घर में रहें। खानपान पौष्टिक रखें।

शाम तक ठीक हुए फॉल्ट
सुभाषनगर, सदर कैंट, कुतुबखाना, जगतपुर, शाहदाना, किला, हरुनगला, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, रामपुर गार्डन सबस्टेशन जुड़े एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर आंधी की वजह से ठप हो गई। सिविल लाइंस में एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन सुभाषनगर और सदर कैंट में कई स्थानों पर पेड़ की डालें गिरने से तार टूट गए। लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच घंटे से अधिक देर तक आपूर्ति ठप रही।

ये भी पढ़ें- मालिक के प्यार में पागल मेड: संबंध के बीच में मां बन रही थी रोड़ा, दोनों ने मिलकर कर दी हत्या; ऐसे खुला राज

सिविल लाइंस स्थित 132 केवी सबस्टेशन से 33 केवी के 15 फीडरों पर आपूर्ति की जाती है। अधिकतर फीडर दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक बंद रहे। आंधी थमी तो लाइनों को देखा गया। सदर कैंट में कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसलिए दोपहर 1.19 से शाम 7.25 बजे तक आपूर्ति ठप रही। 

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि पारेषण से ही आंधी आने पर आपूर्ति बंद कर दी गई थी। कई फीडर ट्रिप कर गए थे, लेकिन सदर कैंट और सुभाषनगर में पेड़ की डालें गिरीं थीं। कर्मचारियों को लगाकर लाइनों को ठीक कराया गया और शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed