फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Dinanath Lassi workers beat three people including a woman

Bareilly: दीनानाथ लस्सी वालों ने महिला समेत तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मालिक समेत तीन हिरासत में

Tue, 17 Oct 2023 08:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:06 AM IST
सार

महिला दवा खाने के लिए पानी लेने दीनानाथ लस्सी वाले की दुकान की तरफ गई थी। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने महिला से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर महिला और उनके परिजनों को बुरी तरह पीट दिया। 

विज्ञापन
Bareilly Dinanath Lassi workers beat three people including a woman
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूरदराज के शहरों तक बरेली की मशहूर दीनानाथ लस्सी वालों ने सोमवार को पानी लेने गई महिला से अभद्रता के बाद उसके परिजनों की पिटाई कर दी। बीच चौराहे पर हुई घटना से भगदड़ मच गई। पुलिस ने दुकान मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी निवासी विष्णुऔतार गुप्ता की पत्नी मंजू गुप्ता 20 दिन पहले डेंगू से पीड़ित हुई थीं। बरेली में इलाज के बाद उनकी हालत सुधर गई थी। वह सोमवार को परिजनों के साथ दवा लेने बरेली आई थीं। शाम साढ़े सात बजे ये लोग दवा लेकर घर लौट रहे थे। तभी नावल्टी तिराहे पर वह दवा खाने के लिए रुकीं। मंजू के मुताबिक उन्होंने समोसा खाया और दवा खाने के लिए पानी लेने दीनानाथ लस्सी वाले की दुकान की तरफ गईं।
विज्ञापन


मंजू ने बताया कि काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने विरोध किया तो दुकानवाले गाली-गलौज करने लगे। फिर उनके साथ मौजूद दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, शिवम, अंकित व शौर्य को इन लोगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। उन लोगों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की पर हमलावर दौड़ाकर पीटते रहे। संतोष व दीपक का गला दबाने की कोशिश की, मंजू के गले में पड़ी चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से अभद्रता, मोबाइल तोड़े
घटना के वक्त सामने स्थित प्रेस क्लब में कई पत्रकार मौजूद थे। इन लोगों ने भगदड़ देखी तो बीचबचाव और कवरेज के लिहाज से मौके पर आ गए। हमलावर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। कुछ के मोबाइल छीन लिए तो कुछ के तोड़ दिए। इसके बाद भी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। एक मीडियाकर्मी अजय कुमार की ओर से भी तहरीर दी गई है।

इंस्पेक्टर कोतवाली के धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम भेजकर अंकित, सन्नी व आशू को हिरासत में ले लिया गया है। कई आरोपी मौके से फरार हो गए। इनमें से दो आरोपी दुकान मालिक व एक कर्मचारी है। मंजू गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है। वीडियो फुटेज देखकर अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। 

खुद को बताया बेकसूर
दीनानाथ लस्सी प्रबंधन के आशु जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को सफाई दी कि उनका कोई कसूर नहीं है। कहा कि दुकान के किसी कर्मचारी से विवाद हुआ है जिसे तूल दिया जा रहा है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुकान मालिक व कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed