{"_id":"6a95cb18f8e43a4293057444","slug":"weather-takes-a-turn-yellow-alert-issued-for-two-days-bareilly-news-c-4-bly1015-957284-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौसम का मिजाज बदला, दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौसम का मिजाज बदला, दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी
Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन का महीना समाप्त होने के बाद अब भादो के महीने में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को घने बादल छाए रहेंगे और इस दौरान एक या दो बार गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर से बादलों ने डेरा डाल दिया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि इस बदलाव से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।