फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather news people shivered due to cold wave in bareilly

Weather Update: बरेली में सर्द हवा ने बढ़ाई गलन... ठंड से ठिठुरे लोग; अभी और गिरेगा पारा

Thu, 21 Dec 2023 08:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 08:57 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ेगी।

विज्ञापन
weather news people shivered due to cold wave in bareilly
स्टेशन पर कंबल ओढ़े बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सर्द हवा चलने से सुबह और शाम गलन बढ़ गई है। हवा की दिशा बदलने से एक ओर रात के पारे में बढ़त तो दूसरी ओर दिन में तापमान लुढ़कता जा रहा है। बुधवार को एक डिग्री गिरावट के बाद अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अभी ठंड और बढ़ने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार पूर्व उत्तर दिशा से चल रही हवा से रात में विकिरणीय शीतलन (उत्सर्जन) कम हो रहा है। लिहाजा, रात के पारे में तीन दिनों में करीब 3.5 डिग्री तक बढ़त हुई है। मंगलवार की रात तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


रिश्तों में दरार: छोटी-छोटी बातों पर तकरार... थाने-कचहरी में भटक रहा प्यार; जरा सी बात पर छूट रहा साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर विकिरण के प्रभाव से रात का तापमान बढ़ने से कोहरा हावी होने लगा है। बुधवार सुबह धूप निकली, लेकिन दिनभर कुहासा सा मंडराता रहा। साथ ही हल्की तेज हवा कंपकंपाती रही। लोग ठंड से बचने को गर्म कपड़ों में पैक रहे। अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी और गति छह किमी प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ेगी। गलन का अहसास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed