{"_id":"d02c9210ed1bfb5680b159bbf3835fbe","slug":"weather-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली तो पारे ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली तो पारे ने लगाई छलांग
बरेली
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े दिनों बाद सोमवार को पूरे दिन गुनगुनी धूप ने ठंड से बेहाल शहरियों को खुशनुमा राहत दी। पारे ने भी लंबी छलांग लगाई और रविवार को अधिकतम 15 के मुकाबले सोमवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हालांकि सुबह तक घना कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान में खास सुधार नहीं हुआ। यह शहर में 5.6 डिग्री तो हवाई अड्डा क्षेत्र में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान शहर के मुकाबले अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सुबह साढ़े आठ बजे तक घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य बनी रही। उसके बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ और धूप निकल आई। एयर फोर्स मौसम कार्र्यालय के अनुसार, रविवार की तुलना में सोमवार को धूप कुछ ज्यादा चटख हुई। अगले 24 घंटे में धूप खिलने लेकिन कोहरा छाए रहने और गलन बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के ताजा झोंके के पश्चिमी हिमालय से टकराने की संभावना है। उसके चलते मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। अगले तीन-चार दिन में उसका असर बरेली समेत पश्चिमी यूपी में भी दिख सकता है। पंतनगर स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेंकृषि मौसम वेधशाला प्रभारी डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 31 दिसंबर तक हल्की धूप के साथ कोहरे की चादर छायी रहेगी। इस दौरान पछुवा हवाएं गलन बढ़ सकती हैं।