फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

पछुआ हवा ने बदला मौसम का मिजाज, आज बूंदाबांदी संभव

Tue, 28 Jan 2020 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
weather
कल आसमान साफ रह सकता है, सोमवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

बरेली। पिछले दिनों चटख धूप का तोहफा देने के बाद अब फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। उनके मुताबिक सोमवार देर रात से पछुआ हवा के साथ शहर पर बादलों का मंडराना शुरू जाएगा। ऐसे में मंगलवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रहने और शाम को बूंदाबांदी होने की आशंका जताई जा रही है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शनिवार को तेज हवा चलने से बादल साफ हुए और लोगों को चटख धूप का तोहफा मिला। रविवार देर रात मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। बादलों को साथ लेकर पछुआ हवा ने शहर में प्रवेश किया। सोमवार को दिन में सूरज और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में धूप के बावजूद लोगों को शीतलहर कंपकंपाती रही। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से मंगलवार की शाम निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन सकता है, जिससे हल्की बारिश संभव है। बुधवार को आसमान साफ होने के बाद फिर चटख धूप का लुत्फ शहरवासी ले सकेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed