{"_id":"5dc08b328ebc3e93b0398db1","slug":"weather-bareilly-news-bly382750579","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ठंड तो दोपहर में हुआ गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ठंड तो दोपहर में हुआ गर्मी का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली के बाद से मौसम करवटें बदल रहा है। धुंध और कोहरे से पारा नीचे आ गया। सोमवार को सुबह सर्दी का एहसास हुआ तो दोपहर को खिली धूप ने हल्की गर्मी का अहसास कराया। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि सोमवार को हवा चलने से धुंध की चादर कुछ हल्की पड़ी। रात में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
रविवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 17.5 रहा। जिसमें सोमवार को बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29.3 और न्यूनतम 17.7 तक पहुंचा। सोमवार सुबह घना कोहरा रहा, लेकिन हवा चलने से कोहरा जल्दी छट गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएच कुशवाहा के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हल्के बादल रह सकते हैं। बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि कोहरा छाने और हवा चलने तापमान में गिरावट आएगी।