{"_id":"5d3f5cf68ebc3e6d0a3dfc98","slug":"weather-bareilly-news-bly370531295","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान साफ होते ही धूप और उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान साफ होते ही धूप और उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच दिनों तक लगातार रह-रह कर हो रही बारिश से खुशगवार रहा तो वहीं, सोमवार को खिली चटख धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। सोमवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे में दिन के समय गर्मी और उमस से लोग परेशान हुए। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी 72 घंटे यानी तीन दिन तक शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, हल्की बारिश हो सकती है।
सोमवार को शहर में सुबह से ही बिखरे-बिखरे बादल छाए रहने से सूरज की बादलों से लुकाछिपी चलती रही। वहीं, सुबह से ही खिली धूप दोपहर में और चटख हो गई। इसमें अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो रविवार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक आगामी दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने, दोपहर में धूप और तेज हवाएं चलेंगी, इस बीच हल्की बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि, तीन दिन बाद फिर से शहर में झमाझम बारिश शुरू होने की संभावना जताई है।