फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We and the city... companions on the path of development for 56 years

Bareilly News: हम और शहर... विकास पथ पर 56 वर्षों से हमसफर

Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
We and the city... companions on the path of development for 56 years
बरेली। हम और शहर... विकास पथ पर 56 वर्षों से हमसफर हैं। शहरवासियों की हर जरूरत को समझते हुए हम उनकी आवाज बने। बात शासन-प्रशासन तक पहुंची तो समस्याओं का समाधान हुआ। शहर विकास के पथ पर आगे बढ़ा। हम सरोकारों की भी पैरवी करते रहे। लोगों की सेहत से जुड़ी बात हो या शिक्षा का मामला, हर मुद्दे को हमने बेहद संजीदगी से उठाया और उसे समाधान तक ले गए। बीते साल में हमने कई ऐसे मुद्दों को उठाया जो शहर के लिए जरूरी थे। शासन-प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों ने इसका संज्ञान लिया। समस्याओं का समाधान हुआ। नए साल में भी यह क्रम जारी रहेगा। हम आपकी आवाज उठाते रहेंगे और समस्याओं को समाधान की ओर ले जाएंगे।
विज्ञापन


तीन साल का इंतजार खत्म...चौपुला पुल से जुड़ गया अटल सेतु
चौपुला पुल और अटल सेतु के आपस में जुड़ते ही तीन साल का इंतजार खत्म हो गया। सेतु निगम ने वर्ष 2021 में चौपुला पुल बनाया था, लेकिन पीली कोठी के बीच में आने की वजह से दोनों पुल आपस में जुड़ नहीं सके थे। पुलों को जोड़ने के लिए नई ड्राइंग बनाकर बजट मांगा जाना था। सेतु निगम ने बजट तो मांगा, लेकिन जब आपत्तियां लगीं तो अधिकारी चुप बैठ गए। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। विधायक संजीव अग्रवाल ने मुख्य सचिव के बरेली आगमन पर यह मुद्दा उठाया। मुख्य सचिव बजट जारी कराने की बात कहकर गए। आखिरकार संशोधित एस्टीमेट के आधार पर 15 करोड़ रुपये मिले और 25 अक्तूबर को दोनों पुल आपस में जुड़े गए। विकास को रफ्तार मिली।
विज्ञापन


रिंग रोड के निर्माण का रास्ता हुआ साफ
जाम और अतिक्रमण के मुद्दों को अमर उजाला लगातार शहरवासियों की आवाज को बुलंद किया। शासन-प्रशासन ने संज्ञान लिया। दशकों से अटकी रिंग रोड परियोजना को मंजूरी मिली। झुमका चौराहे से बुखारा होते हुए इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के निकट तक 29.92 किलोमीटर मार्ग फोर लेन प्रस्तावित है। परियोजना पर कुल 2,074 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 1167.65 करोड़ रुपये से भूमि का अधिग्रहण होगा। इसके लिए किसानों से 187 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। रिंग रोड बनने से शहर के भीतर वाहनों का दबाव घटेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि अक्तूबर तक काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाले जा चुके है। रिंग रोड से बरेली की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली से मथुरा के सफर को मिलेगी रफ्तारनाथ नगरी से कृष्ण की नगरी मथुरा तक सड़क के चौड़ीकरण में देरी के मुद्दे को अमर उजाला प्रमुखता के साथ उठाता रहा। नतीजा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 1527 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी। अब हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू करने की तैयारी है। चौथे चरण में बरेली से बदायूं तक 38.5 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण होना है। बरेली से मथुरा तक 216 किलोमीटर लंबा हाईवे है। मथुरा से हाथरस, हाथरस से कासगंज बीच काम शु्रू हो गया है। तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक के लिए पहले ही मंजूरी मिल गई है। अब 17 अक्तूबर 2024 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बरेली से बदायूं तक के लिए मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण से बरेली से मथुरा तक के सफर को रफ्तार मिलेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed