फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   water level of Bahgul river increased in Bareilly

Bareilly News: बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ा, तीन हजार की आबादी प्रभावित, प्राथमिक स्कूल में भरा पानी

Fri, 12 Jul 2024 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 05:12 PM IST
सार

ब्लॉक बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत भगवानपुर और इसके मजरा चितुपुरा व धीमरी के पास से बहगुल नदी बहती है। अन्य नदियों की बाढ़ का पानी बहगुल में आ गया, जिससे इसका भी जलस्तर बढ़ गया है। 

विज्ञापन
water level of Bahgul river increased in Bareilly
खेतों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर से सटे गांव में बहगुल नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से उसका जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां के रहने वाले ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदी के पार गांव के अधिकांश किसानों के खेत है। जहां पानी पहुंच जाने से उनकी सैकड़ों बीघा खेती भी जलमग्न हो गई। बावजूद जिम्मेदारों ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली है। ग्रामीणों में जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन


ब्लॉक बिथरीचैनपुर की ग्राम पंचायत भगवानपुर और इसके मजरा चितुपुरा व धीमरी के पास से बहगुल नदी गुजर रही है। इस ग्राम पंचायत में करीब तीन हजार की आबादी है। पड़ोस में नदी बहने के कारण ग्रामीणों ने कई बार जिम्मदारों से यहां पर पुल बनवाने की मांग की, लेकिन उनकी यह मांग पूरी न हो सकी। जबकि अधिकांश किसानों के खेत भी नदी के पार ही है। 
विज्ञापन


जिम्मेदारों के ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से यहां पर एक पुलिया का निर्माण तो करा दिया, लेकिन बाढ़ का पानी आने पर यह इसमें डूब जाती है। पिछले तीन दिनों से यहां पर नदी का जलस्तर बढ़ गया। किसानों की फसलें भी डूब गई है। अब ग्रामीणों को अपने खेतों पर जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर घूम कर जाना हो रहा है। वहीं प्राथमिक स्कूल में पानी भर जाने से वहां के अध्यनरत बच्चोंऔर शिक्षकों के लिए खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव भी हो रहे प्रभावित
भुता, केसरपुर, अधकटा, कीरतपुर, नवदिया,सौआ, रंपुरा, खाईखेड़ा, विसापुर, पिपरिया, तिवरिया, गजराजपुर, बंजरिया, हाफिजगंज समेत करीब 30 गांवों के लोग भी इस जलस्तर के बढ़ने से प्रभावित हो रहे है।

ग्रामीण सत्यवीर ने बताया कि जिम्मेदारों से कई बार कहने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे हम लोगों को दिक्कत हो रही है। हरीश ने कहा कि आपसी सहयोग से नदी पर व्यवस्था तो कर ली है, लेकिन बरसात में यह भी डूब जाता है। यह समस्या हम लोगों के लिए नासूर बन गई है। नन्हेलाल ने कहा कि बाढ़ का पानी हर बार यहां पर तबाही मचाता है। इससे हम लोगों को काफी नुकसान होता है। जिम्मेदार फिर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed