{"_id":"60f9c3238ebc3e587254bdd5","slug":"water-filled-in-substations-power-supply-collapsed-bareilly-news-bly4539143188","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्रों में भरा पानी, बिजली सप्लाई ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्रों में भरा पानी, बिजली सप्लाई ध्वस्त
विज्ञापन
बारिश के बाद जाफरपुर सबस्टेशन पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से छह घंटे तक गायब रही बिजली
विज्ञापन
बरेली। पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश ने शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त कर दी। बृहस्पतिवार को देहात से लेकर शहर तक के कई उपकेंद्र पानी भर जाने से ब्रेकडाउन में रहे। दर्जनों जगह हुए लोकल फॉल्ट के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में छह घंटे तक के लिए बिजली गुल रही।
राजेंद्रनगर, जाफरपुर सहित कई उपकेंद्राें की 33 केवी की लाइनें ब्रेक डाउन में चली गई। बिजली सप्लाई का सबसे बुरा हाल देहात में रहा। देहात क्षेत्र में आधे से अधिक सबस्टेशन ब्रेकडाउन में रहे। किला क्षेत्र में बारिश के बाद चार ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिस वजह से 22 हजार उपभोक्ताओं को बिजली किल्लत उठानी पड़ी। ट्रांसफार्म फुंकने से बड़ा बाजार, नीम की चढ़ाई, जकाती, मोतीलाल बजरिया, खन्नू मोहल्ले में बिजली नहीं आई। हरूनगला सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में भी सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक बिजली नहीं आई। जगह-जगह तार टूटने और केबिल बॉक्स फटने से भी सप्लाई प्रभावित हुई। बारिश थमने के बाद दोपहर बाद फाल्ट की मरम्मत हुई तब जाकर सप्लाई सुचारु हो पाई। किला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने का काम देर शाम तक जारी रहा। बारिश के चलते औद्योगिक क्षेत्र की लाइनें भी प्रभावित हुई।

लाइनमैन न होने से फाल्ट मरम्मत में आई दिक्कतें
बिजली निगम में स्टाफ की कमी की समस्या बनी हुई है। आलम यह है विभाग के पास लाइनमैन तक नहीं हैं। शहरी क्षेत्र में संविदा लाइनमैन के 947 पद स्वीकृत हैं, जबकि तैनाती सिर्फ 357 की ही है। लाइनमैन के साथ टीजी टू और जेई की भी कमी बनी हुई हैं। स्टाफ न होने से विभाग को बिजली आपूर्ति सुचारु रखने में मुश्किलें आती हैं।
विज्ञापन
‘बारिश के चलते बृहस्पतिवार को कई जगह फाल्ट हुए। फाल्ट की सूचना पर तत्काल टीम भेज उनकी मरम्मत कराई गई। बारिश थमने के बाद शाम पांच बजे से पहले ही शहरी क्षेत्र में सभी जगह बिजली सप्लाई सामान्य हो गई।’ - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता