{"_id":"6a1b40474cb31ba77e029def","slug":"waste-disposal-from-sathrapur-plant-will-gain-momentum-from-july-bareilly-news-c-4-bly1053-895475-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जुलाई से सथरापुर प्लांट से कूड़ा निस्तारण को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जुलाई से सथरापुर प्लांट से कूड़ा निस्तारण को मिलेगी रफ्तार
Sun, 31 May 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 31 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने शहर की कचरा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सथरापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह संयंत्र जुलाई महीने से पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले करीब 500 मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होगा।
यह नई व्यवस्था शहर की सफाई को गति देगी। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही गंदगी की समस्या से भी निजात मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, संयंत्र के लिए सभी आवश्यक मशीनें और उपकरण मौके पर पहुंच चुके हैं। इन मशीनों की स्थापना का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद परीक्षण संचालन शुरू होगा। परीक्षण सफल रहने पर जुलाई से नियमित संचालन होगा। इस पूरी परियोजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली की संस्था पाथ्या को सौंपी गई है। पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि यह संयंत्र शून्य अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीक पर काम करेगा। इसमें कचरे को संसाधित कर उपयोगी संसाधनों में बदला जाएगा। घरों से गीला और सूखा कचरा घर-घर संग्रहण के जरिए अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।
यह संयंत्र पूरी तरह से शून्य अपशिष्ट प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा। इसमें कचरे को संसाधित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा। घरों से गीला और सूखा कचरा घर-घर संग्रहण के जरिए अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। इस प्रक्रिया से बायोगैस, सीएनजी और उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का उत्पादन होगा, जो पर्यावरण और राजस्व दोनों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
स्वच्छता पायदान में सुधार की उम्मीद
नगर निगम इस संयंत्र को शहर की स्वच्छता पायदान सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहा है। दरअसल, पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में बरेली की श्रेणी काफी कमजोर रही थी। इसका मुख्य कारण शहर में जमा पुराने कचरे का निस्तारण न होना और ठोस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र की कमी थी। सथरापुर संयंत्र इन सभी तकनीकी कमियों को दूर करेगा, जिससे आगामी केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में बरेली को बेहतर श्रेणी मिलने की उम्मीद है।