फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Warrants issued against 60 BJP workers accused of trying to incite riots

Bareilly News: दंगा भड़काने की कोशिश में आरोपी 60 भाजपाइयों के खिलाफ वारंट जारी

Fri, 14 Nov 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Warrants issued against 60 BJP workers accused of trying to incite riots
वर्ष 2015 में दर्ज किया गया था मामला, 1998 के एक मामले में भी गिरफ्तारी वारंट
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2015 को फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे मंदिर परिसर में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उस समय दूसरे समुदाय के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया था। इससे कस्बे का माहौल गरमा गया था। पुलिस ने 60 से ज्यादा भाजपाइयों को बलवा, दंगा भड़काने की कोशिश आदि धाराओं में नामजद किया था। वर्ष 1998 में भी बिजली कटौती के विरोध में हाईवे पर जाम लगाने के मामले में कई भाजपाई नामजद हैं। दोनों मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया है।



प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन मजबूत पैरवी न होने के कारण अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या तीन ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इसके बाद कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं। कस्बा निवासी आशीष अग्रवाल ने बताया कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक डीसी वर्मा ने मुकदमा वापसी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने अपराध संख्या 11,12/ 2015 और अपराध संख्या 176/1998 को वापस लेने की संस्तुति भी कर दी है।
विज्ञापन




विशेष सचिव मुकेश कुमार सिंह ने 15 मार्च 2024 को डीएम बरेली को उक्त मुकदमों को वापस कराने का निर्देश पत्र जारी किया था। कस्बे के भाजपाइयों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन और पार्टी नेताओं की ओर से सही ढंग से पैरवी न किए जाने के कारण कोर्ट से वारंट जारी हुए हैं। आशीष अग्रवाल ने दोबारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed