{"_id":"67f046ee975def35660b1e6a","slug":"warrant-issued-against-vhp-district-president-application-for-surrender-filed-in-courtwarrant-issued-against-vhp-district-president-application-for-surrender-filed-in-court-bareilly-news-c-4-1-bly1039-612866-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विहिप जिलाध्यक्ष का वारंट जारी, कोर्ट में लगाई आत्मसमर्पण की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विहिप जिलाध्यक्ष का वारंट जारी, कोर्ट में लगाई आत्मसमर्पण की अर्जी
विज्ञापन
नवाबगंज। एक मुकदमे में जमानत न कराने पर पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी करा लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही विहिप नेता ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दे दी है।
दो साल पहले थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव खोह के रहने वाले शिवचरन पुत्र मंगली प्रसाद और थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव खतौआ के ठाकुरदास ने कस्बे के सूरज पाठक, नवीन पंडित, विजय दिवाकर और निर्मल गंगवार के खिलाफ थाना नवाबगंज में एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सभी पर सुमित मौर्य और आर्यन का अपहरण कर मारपीट करने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर दबिश दी। इसके बाद सभी ने मुंसिफ कोर्ट में हाजिर होकर अपनी-अपनी जमानत करा ली थी। उप निरीक्षक राजकुमार गौतम की जांच में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बाबूराम गंगवार का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। विवेचक राजकुमार गौतम ने दो माह पहले मुंसिफ कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए। मामले की जानकारी मिलते ही विहिप नेता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाल दी। शनिवार को विहिप नेता के कोर्ट में पेश होने की संभावना है। संवाद