फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Warned on irregularities, service provider firms will be blacklisted

Bareilly News: अव्यवस्थाओं पर चेताया, सेवा प्रदाता फर्म होगी ब्लैकलिस्ट

Thu, 21 Dec 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 21 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Warned on irregularities, service provider firms will be blacklisted
बरेली। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर संचालित डायलिसिस यूनिट की अव्यवस्थाओं पर डीएम रविंद्र कुमार ने सेवा प्रदाता फर्म को चेताया। सुधार न होने पर अगले माह फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने की की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अव्यवस्था की वजह से डायलिसिस कराने वालों की तादाद आधी रह गई है। अक्तूबर, नवंबर में जनसुनवाई पोर्टल पर यूनिट ई-श्रेणी में दर्ज हुई थी। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मरीजों ने आरोप लगाया था कि दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। एक डायलाइजर से दस बार डायलिसिस होती है। खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने सेवा प्रदाता फर्म को समिति की बैठक में तलब किया था।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने फर्म के प्रतिनिधि को सेवा में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मरीजों को बेहतर सेवा मुहैया कराने में कोताही बरतने पर अगले माह ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिलेगी दवा
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि अनुबंध में अधिकतम दस बार डायलिसिस की शर्त है। कुछ ही दवा देने का करार शासन से है। अब जो दवा यूनिट से नहीं मिलेगी, वह अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। जो दवाएं नहीं हैं, वह लोकल परचेज हो सकती हैं कि नहीं, इसकी जानकारी की जाएगी। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने दवा मेडिकल काॅरपोरेशन से मंगाने की बात कही है।

शहरी क्षेत्र में टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश
डीएम ने शहरी क्षेत्र में टीकाकरण बढ़ाने, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बिजली कनेक्शन कराने कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में आयरन और फोलिक एसिड दवाओं की कमी दूर करने के निर्देश दिए। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। फाइलेरिया दिवस आयोजन और राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा हुई। डीएम ने 21 दिसंबर से शुरू हो रहे कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed