{"_id":"6aa6375baa8bb8a5fb02d565","slug":"wall-of-under-construction-roadways-bus-stand-in-izzatnagar-collapses-in-bareilly-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: इज्जतनगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे की दीवार ढही, गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: इज्जतनगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे की दीवार ढही, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Sun, 13 Sep 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:11 AM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर में निर्माणाधीन बस अड्डे की एक दीवार रात ढह गई। इससे गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दीवार का मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में एक ओर बार-बार मियाद बढ़ाने के बाद भी इज्जतनगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का काम पूरा नहीं हो पा रहा और दूसरी ओर बस अड्डे की दीवारें दरकने लगी हैं। बारिश के दौरान यहां एक दीवार ढह गई है। हालात देखकर ऐसा नहीं लगता कि बस अड्डा अगले तीन से चार माह से पहले हैंडओवर हो सकेगा।
विज्ञापन
बस अड्डे का निर्माण कार्य बार-बार समय सीमा बढ़ने के बावजूद पूरा नहीं हो पा रहा है। मूल रूप से इसे 31 दिसंबर 2025 तक पूरा होना था, जिसे पहले 30 जून 2026 तक बढ़ाया गया। निर्माणदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपीसिडको) के अनुरोध पर शासन ने समय सीमा को तीन माह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
दावा: 85 से अधिक काम पूरा
मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बस अड्डे के अगले तीन से चार माह से पहले हैंडओवर होने की संभावना नहीं दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि भवन निर्माण का 85 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। हालांकि, निर्माण की गति धीमी बनी हुई है। बारिश के कारण जलभराव भी एक समस्या बन गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात दीवार ढहने से कोई हताहत नहीं हुआ, जो गनीमत रही। यह हादसा रात के समय हुआ। पिछले दिनों वन राज्यमंत्री अरुण कुमार ने भी यूपीसिडको के अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के लिए पत्र लिखा था। इसके बावजूद निर्माण में तेजी नहीं आई। बस अड्डे की दीवारें पहले से ही दरकने लगी थीं।
क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि इज्जतनगर बस अड्डे की एक दीवार ढही है। यह दीवार पुरानी थी। जांच के आदेश दिए हैं। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने और दीवार का पुन: निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि इज्जतनगर बस अड्डे की एक दीवार ढही है। यह दीवार पुरानी थी। जांच के आदेश दिए हैं। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने और दीवार का पुन: निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।