फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiver of Vamiki flag, beginning of Urs

Bareilly News: लहराया वामिकी परचम, उर्स का आगाज

Thu, 02 Nov 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Waiver of Vamiki flag, beginning of Urs
बरेली। शाहदाना वली रोड स्थित दरगाह आले रसूल खानकाह वामिकया पर बुधवार को परचम कुशाई की रस्म से उर्स का आगाज हुआ। उर्स के चौथे व अंतिम दिन हजरत वामिक मियां के कुल की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन


साहिब-ए-सज्जादा सय्यद मोहम्मद मियां वामिकी जिलानी की सरपरस्ती में सुबह कुरान ख्वानी हुई। नातो मनकबत, सलातो सलाम के बाद लंगर जारी किया गया। सज्जादानशीन बदरे तरीकत मौलाना सय्यद असलम मियां वामिकी की कयादत में चादरों का जुलूस बाग अहमद अली तलब से निकाला गया। पूर्व में सरताज वामिकी, मेराज वामिकी, अशरफ वामिकी आदि ने पीरे तरीकत मौलाना सय्यद असलम मियां वामिकी का इस्तकबाल किया। साथ ही परचम-ए-वामिकी (झंडा) देकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होकर शाम को खानकाह पहुंचा। वहां पहली नजर पेश हुई। रात में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



परचमी जुलूस का हुआ स्वागत

वामिकिया परचम के जुलूस का जगह-जगह फूल बरसाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। आजम नगर ख्वाजा चौक में मोहम्मद अकरम कुरैशी की ओर से इस्तकबाल किया। मजार पतंग शाह पर बांस मंडी के अकील वारसी, गुलजार, शोएब, नवेद आदि दुकानदारों ने स्वागत किया। साहू गोपनीय मार्केट के दुकानदारों ने लंगर तकसीम किया। मीडिया प्रभारी शानू अतहर वामिकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात नौ बजे से रुहानी कव्वाली होगी। इसमें 17वीं शरीफ महबूब-ए-इलाही हजरत निजामुद्दीन औलिया का कुल शरीफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed