{"_id":"695d79fa4dfe1c11ce0d0508","slug":"voter-registration-room-built-in-government-college-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102669-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजकीय महाविद्यालय में बनाया गया वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजकीय महाविद्यालय में बनाया गया वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष
विज्ञापन
एसडीएम ने किया शुभारंभ, फॉर्म भर कर वोट बनवा सकेंगे छात्र-छात्राएं
फरीदपुर। राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर में मतदाता पंजीकरण कक्ष का शुभारंभ करते हुए एसडीएम मल्लिका नैन ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। उनसे फॉर्म-6 भरवाया। एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि महाविद्यालय में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष बनवाया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कोई भी छात्र-छात्राएं यहां पहुंचकर पंजीकरण करवाकर अपने नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची का मंगलवार को आलेख्य प्रकाशन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र फरीदपुर में किया गया। एसडीएम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, नाम को हटाने की प्रक्रिया, शिफ्टेड वोटर, अब्सेंटी वोटर, फार्म संख्या 6, फार्म संख्या 7, फार्म संख्या 8 आदि के बारे में बताया। संवाद
-- -- -- -- -- -
मीरगंज में मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ
मीरगंज। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को सभी मतदेय स्थलों पर किया गया। इसके साथ ही मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119-मीरगंज से संबंधित मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करबा मीरगंज स्थित राजेन्द्र प्रसाद पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य द्वारा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी देकर की गई। एसडीएम आलोक कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां फाॅर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान छह जनवरी 2026 से आरंभ होकर छह फरवरी 2026 तक चलेगा। संवाद