{"_id":"66c53409ca752e4475019a97","slug":"viral-fever-patients-increased-in-opd-bareilly-news-c-4-bly1015-462911-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
दो दिन बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने से रही भीड़, परचा बनवाने, परामर्श और दवा के लिए करना पड़ा इंतजार
बरेली। बदलते मौसम के बीच वायरल बुखार का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनकी मलेरिया जांच भी कराई जा रही है। चर्म रोग विशेषज्ञ और चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
रविवार और रक्षाबंधन पर्व को लेकर दो दिनों तक जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही थी। ऐसे में मंगलवार को जब ओपीडी खुली तो बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही अपनी बारी के इंतजार में मरीज कतार में लग गए। दोपहर तक परचा काउंटर पर 1472 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। वहीं, पुराने परचे वाले मरीज भी पहुंचे।
फिजिशियन कक्ष, चेस्ट फीजिशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। फिजिशियन कक्ष में बैठे डॉ. अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़े हैं। रोजाना 150-200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है। दो दिन से अधिक बुखार आने वाले मरीज की मलेरिया की भी जांच करा रहे है।
विज्ञापन
त्वचा रोग कक्ष में रोजाना 100-150 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है। डॉ. मेघना ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के चलते साफ-सफाई कम रखने की वजह से लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
--
प्रतिदिन 100 से अधिक मलेरिया जांच
पैथोलॉजी लैब में रोजाना 100 से अधिक मरीजों की जांचें की जा रही हैं। इनमें दो से तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा खून व अन्य जांचें भी की जा रही हैं। संवाद