फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vimko factry

हाथ उठाकर बोले विमको श्रमिक नहीं लेंगे वीआरएस

Wed, 07 Jan 2015 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 07 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
vimko factry
विमको बचाने के लिए मैदान पर उतरे ट्रेड यूनियन नेताओं ने मंगलवार को कारखाना परिसर में सभा कर प्रबंधन पर तमाम आरोप लगाए। कहा कि  आईटीसी गुंडागर्दी के बूते कारखाना  बंद करने और श्रमिकों को गुमराह करने की कोशिश से बाज आए। सभा में सभी श्रमिकों ने हाथ उठाकर वीआरएस न लेने और विमको को चलाने का समर्थन किया।
विज्ञापन

सुबह विमको कारखाना परिसर में जुटे ट्रेड यूनियन और संघर्ष समिति नेताओं ने कहा कि आईटीसी औद्योगिक अशांति फैलाने का तानाबाना दो साल पहले ही बुन चुका है। इसके तहत साजिशन ऐतिहासिक माचिस फैक्ट्री को बंद करने की साजिश तैयार की गई है। अपना मकसद पूरा करने के लिए विमको प्रबंधन गुंडागर्दी का सहारा ले रहा है। इंटक महासचिव सतीश मेहता ने कहा कि  मजदूरों की एकजुटता प्रबंधन के मंसूबों पर पानी फेर देगी। सीटू नेता राजीव शांत ने प्रबंधन को अराजकता फै लाने से बाज आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए वामपंथी नेतापीएल शर्मा ने कहा कि श्रमिक एकजुट है। आठ जनवरी को गोपनीय रूप से कराया गया मतदान से तय कर देगा कि वह लालची भी नहीं है। श्रमिक प्रदेश की पहचान विमको को बचाना चाहते हैं इसलिए एक भी श्रमिक वीआरएस नहीं लेगा। सभा के दौरान सभी श्रमिकों ने हाथ उठाकर वीआरएस न लेने का संकल्प जताते हुए कारखाना चलाने का समर्थन किया। सभा में जगदीश शर्मा, प्यारेलाल, महेश उपाध्याय, माजिद, ओमप्रकाश, अनिल शर्मा, लल्लू सिंह यादव, भारत सिंह, अशोक तिवारी आदि ने कहा कि प्रबंधन झूठ बोलना बंद कर सही स्थिति सामने रखे। सभा के बाद श्रमिकों ने जुलूस निकाल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed