{"_id":"6508bbc17789465f440cd706","slug":"villagers-will-travel-comfortably-in-e-buses-duggars-will-move-away-bareilly-news-c-4-noi1138-250090-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-बसों में ग्रामीण करेंगे आरामदायक सफर, हटेंगे डग्गामार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-बसों में ग्रामीण करेंगे आरामदायक सफर, हटेंगे डग्गामार
Tue, 19 Sep 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दिवाली से पहले ई-बसों का दायरा बढ़ा दिया जाएगा। बरेली-आंवला, बरेली-शेरगढ़, बरेली-शीशगढ़ रूटों पर ई-बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार है। माह के अंत में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली सिटी बस सर्विसेज बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलना तय है। इसके बाद जहां ग्रामीणों का जिला मुख्यालय तक का सफर आरामदेह हो जाएगा, वहीं इन रूटों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों की कमर टूटनी तय है।
शहर में 24 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इनका किराया ऑटो-टेंपो से ज्यादा होने की वजह से घाटा हो रहा है। इससे उबरने के लिए बसों के संचालन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। 31 मई को हुई बोर्ड बैठक में भोजीपुरा, फरीदपुर और शाही के बीच ई-बसों के संचालन को स्वीकृति मिली थी। फरीदपुर और भोजीपुरा रूट पर टोल प्लाजा के कारण फरीदपुर रोड पर रजऊ परसपुर और भोजीपुरा रोड पर सिद्धि विनायक कॉलेज तक बसों का संचालन सीमित कर दिया गया था। इस बीच ई-बसों के संचालन को शाही तक विस्तार दिया गया था।
बरेली-फरीदपुर के बीच शुरू हुई नियमित बस सेवा
बरेली-फरीदपुर के बीच ई-बसों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। बीते दिनों फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से मिलकर ई-बसों को टोल मुक्त रखने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बरेली-फरीदपुर के बीच ई-बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
सिटी बस सेवा का लाभ ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए कई रूटों का सर्वे कराया गया है। शाही, शीशगढ़, आंवला रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव है। इससे आय में भी बढ़ोतरी होगी। - मनीषा दीक्षित, डिपो इंचार्ज