फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villagers shocked to see crocodile under the bed in Lakhimpur kheri

Video: चारपाई पर सो रहा था ग्रामीण... नीचे मगरमच्छ, आधी रात हरकत हुई तो मची चीख-पुकार

Tue, 13 Aug 2024 07:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

बाढ़ प्रभावित लखीमपुर खीरी जिले में मगरमच्छ घरों में घुस रहे हैं। तिकोना फार्म के एक घर में सोमवार रात मगरमच्छ घुस गया, जिसे देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ नहीं पाई। इस बीच मगरमच्छ घर से निकलकर गन्ने के खेत में चल गया। 

विज्ञापन
villagers shocked to see crocodile under the bed in Lakhimpur kheri
चारपाई के नीचे मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोना फार्म के एक घर में सोमवार रात मगरमच्छ घुस जाने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ चारपाई के नीचे था, उसे देखकर परिवारवालों के होश फाख्ता हो गए। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। मगरमच्छ घर से निकलकर पास स्थित गन्ने के खेत में चला गया। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन


मझगई कस्बे के मजरा तिकोना फार्म में टाली साहेब गुरूद्वारा के पास रहने वाले कश्मीर व महेंद्र पाल सिंह के घर में सोमवार रात करीब 12 बजे लगभग छह फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ चारपाई के नीचे था। आहट होने पर कश्मीर व उनके परिजन जाग गए। उन्होंने रोशनी जलाई और चारपाई के नीचे झांककर देख तो सहम गए। घरवालों में हडकंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची मझगई वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन मगरमच्छ उछल कूद मचाता रहा। वनकर्मी काफी परेशान हो गए। बाद में मगरमच्छ गन्ने के खेत में घुस गया। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि स्टाफ कम होने के कारण मगरमच्छ खेत की तरफ चला गया। खेत से खदेड़ कर दूर भगा दिया गया। लोगों से कहा गया है कि दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


villagers shocked to see crocodile under the bed in Lakhimpur kheri
वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

अजगर निकलने से मची अफरातफरी
सम्पूर्णानगर में वन क्षेत्र की मुरारखेड़ा कालोनी में गैस गोदाम के पास अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया है।

मुरारखेड़ा गैस गोदाम के पास एक अजगर देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना वन दरोगा पुष्पक सिंह को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी रामकुमार शेरा, शमशेर सिंह आदि ने अजगर को पकड़कर पास के जंगल मे छोड़ा, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बरसात के मौसम में आए दिन सांप, अजगर समेत अन्य जंगली वन्यजीव आबादी की ओर आ जाते हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed