फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers caught man from Bihar thinking he was drone thief in bareilly

UP News: गन्ने के खेत में छिपा था संदिग्ध... ग्रामीणों ने दबोचा, इलाके में ड्रोन चोर पकड़ने जाने का मचा शोर

Fri, 25 Jul 2025 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

Bareilly News: थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में लोगों ने एक शख्स को गन्ने के खेत में बैठा देखा। उन्होंने उसे ड्रोन चोर समझकर पकड़ लिया। संदिग्ध शख्स ने खुद को बिहार को रहने वाला बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Villagers caught man from Bihar thinking he was drone thief in bareilly
संदिग्ध से पूछताछ करता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के रिठौरा में ड्रोन की दहशत के बीच शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। वह गन्ने के खेत में छिपकर बैठा था। इससे इलाके में ड्रोन वाला चोर पकड़े जाने का शोर मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ की। उसने खुद को बिहार का रहने वाला बताया। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में शुक्रवार को एक संदिग्ध व्यक्ति खेत में बैठा दिखाई दिया। लोगों ने एक-दूसरे को यह बात बताई। देखते ही देखते काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर रिठौरा चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि संदिग्ध व्यक्ति दो दिन से इलाके में देखा जा रहा था। वह गन्ने के खेत में छिपा था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में हाईवे पर बवाल: हादसे में साथी की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उक्त व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है। कस्बे के लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार ड्रोन कैमरे उड़ने से दहशत हैं। लोगों के मन में डर है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति बिहार से भटककर यहां पहुंच गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मीरगंज क्षेत्र में ड्रोन की दहशत 
मीरगंज तहसील क्षेत्र के थाना मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शाही तथा शीशगढ़ क्षेत्र में रात को ड्रोन उड़ने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग पूरी रात जागकर पहरा दे रहे हैं। उड़ते ड्रोन का वीडियो भी बनाकर दिखा रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे अफवाह बता रही है।

शाही थाना क्षेत्र में गांव दुनका, सुल्तानपुर, बसावनपुर, सीहोर, संग्रामपुर आदि गांवों के ग्रामीण रोजाना रात को ड्रोन उड़ने की बात कर रहे हैं। पुलिस इसे अफवाह बता रही है पुलिस का कहना है कि ऐसा कहीं कुछ नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी तरह की कोई परेशानी है तो सीधे पुलिस से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed