फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariya died in accident angry Kanwariyas set tractor-trolley on fire in Budaun

बदायूं में हाईवे पर बवाल: हादसे में साथी की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पीटा

Fri, 25 Jul 2025 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 06:02 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर हुए हादसे के बाद बवाल हो गया। साथी की मौत से गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांधकर पीटा। 

विज्ञापन
Kanwariya died in accident angry Kanwariyas set tractor-trolley on fire in Budaun
कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव बुटला बोर्ड के पास शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक कांवड़िये की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने दूसरे जत्थे के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को डीएम सिस्टम समेत फूंक दिया। चालक व उसके साथी को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। कांवड़ियों को पकड़कर मारपीट की गई, जिसमें छह कांवड़िया घायल हुए है। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद हाईवे पर दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। तीन थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर के 25-30 कांवड़िया जल लेकर घर लौट रहे थे। यह सभी कांवड़िया बरेली-मुथरा हाईवे पर बुटला बोर्ड गांव के पास पहुंचने पर सड़क किनारे आराम करने लगे। इसी गांव का अंकित पुत्र नरेंद्र अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने हाईवे किनारे लेटा हुआ था, तभी कछला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से सड़क किनार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी। इससे ट्रैक्टर का पहिया सड़क किनारे लेटे कांवड़िया अंकित (16 वर्ष) के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- देवर-भाभी ने दी जान: एक कमरा... एक फंदा और दो लाशें, दोनों की मौत ने छोड़े कई सवाल; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ। उसमें बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दादी खेड़ा के 20 से अधिक कावंड़िया सवार थे। हादसे के बाद अंकित के साथी कांवड़ियों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर उसमें आग लगा दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरकर भागे कांवड़ियों को पकड़कर पीटा गया। वहीं, दादी खेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक लल्ला बाबू पुत्र मोहन लाल व उसके साथी जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी ललित कुमार पुत्र चेतराम को पेड़ से बांधकर जमकर लाठी डंडे बरसाए गए। 

Kanwariya died in accident angry Kanwariyas set tractor-trolley on fire in Budaun
ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इकलौता बेटा था अंकित 
ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से उसमें रखा सिलिंडर तेज धमाके का साथ फट गया। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग से ट्रैक्टर ट्रॉली व उसमें रखा डीजे सिस्टम जल चुका था। बवाल की स्थिति देख पुलिस ने पीएसी बल को मौके पर बुलाया। काफी मशक्कत के बाद तीन थानों की पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया है। अंकित के शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। वहीं, हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। परिजनों ने बताया कि अंकित हाईस्कूल का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था।

यह भी पढ़ें- बरेली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की पत्नी और मासूम बेटे की मौत, मां समेत तीन घायल

Kanwariya died in accident angry Kanwariyas set tractor-trolley on fire in Budaun
डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
हादसे के बाद कांवड़ियों के बीच हुए बवाल व आगजनी की सूचना मिलते ही डीएम अवनीश कुमार, एससएपी डॉ. ब्रजेश सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र सिंह के साथ तीन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। डीएम-एसएसपी ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस को दिशा निर्देश देकर घायल कांवड़ियों का बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अपनी ही ट्रैक्टर-टॉली के आगे सड़क किनारे कांवड़िया अंकित लेटा हुआ था। इस दौरान पीछे से आए कावड़ियों के ट्रैक्टर ने आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से अंकित की मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 




खबर अपडेट की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed